नोएडा। सोमवार को डेंगू के 9 नए मामले सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 321 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने एक सप्ताह की रिपोर्ट के आधार पर आठ जगह को हॉटस्पॉट लिस्ट में शामिल किया है। यहां पर एक-एक जगह से पांच या उससे ज्यादा डेंगू के मामले आए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश मरीजों को घर पर ही इलाज दिया जा रहा है। रविवार को 9 पॉजिटिव आए मरीजों में से एक भी अस्पताल में भर्ती नहीं है। सितंबर में ही 245 डेंगू के मामले आ गए हैं। मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि डेंगू नियंत्रण के लिए फॉगिंग, एंटी लार्वा स्प्रे और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। ब्यूरो