मेरठ। दिव्य श्रीराधा नाम प्रचार संघ की ओर से रविवार रात राधा रानी बधाई उत्सव ग्रैंड ओरा मंडप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर शनिवार को हुई प्रेस वार्ता में समिति के सदस्य अंकित गुप्ता ने बताया श्रीधाम वृंदावन से भजन गायिका निकुंज कामरा, आरुषि गंभीर सहित अन्य भजनों की अमृत वर्षा करेंगी। उन्होंने बताया इन गायिकाओं का सर्वाधिक प्रसिद्ध भजन राधा रानी सरकार मोहे भरोसो तेरो है...। यह आयोजन पांच वर्ष से लगातार किया जा रहा है। शहर में 1200 से अधिक स्थानों पर समिति ने राधा नाम लिखा है। इस अवसर पर विष्णु शर्मा, राजेश शर्मा, वरुण गोयल, गौरव शर्मा, श्रेय अग्रवाल, अमन अग्रवाल, हर्ष रहे। ब्यूरो