फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: त्यूणी में निहारिका चौहान बनीं अध्यक्ष

Sun, 28 Sep 2025 09:36 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
पंडित ​शिवराम राजकीय महाविद्यालय के छात्र संघ के नवर्निवाचित पदा​धिकारी। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन

विज्ञापन
पंडित शिवराम राजकीय महाविद्यालय त्यूणी में छात्रसंघ चुनाव में कुल 186 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर निहारिका चौहान को 104 और रोहित जोशी को 76 मत प्राप्त हुए, जबकि छह मत निरस्त हुए। निहारिका चौहान अध्यक्ष पद पर विजयी रहीं। शनिवार को पंडित शिवराम राजकीय महाविद्यालय त्यूणी में मतदान हुआ। छात्रसंघ के उपाध्यक्ष पद पर काजल ने 135 मत पाकर जीत हासिल की, जबकि प्राची को 44 मत मिले और 7 मत निरस्त हुए। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर मोहित जेठवान ने 138 मत पाकर जीत दर्ज की, जबकि आकृति ने 40 मत प्राप्त किए। आठ मत निरस्त हो गए। सचिव पद पर मलिका ठाकुर, सह सचिव पद पर रुचि और कोषाध्यक्ष पद पर नितेश निर्विरोध निर्वाचित हुए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पवन रावत ने बताया कि चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग देने वाले सभी छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय वर्मा, डॉ. सतीश चंद्रा, डॉ. शर्मिला, डॉ. आशीष बिजल्वाण, डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. रश्मि नौटियाल, डॉ. पूरन सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें