फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बन पूूर्व डीआईजी को ठगने में नाइजीरियाई गिरफ्तार

विज्ञापन
आरोपी चिबूजो क्रिस्टन
विज्ञापन
नोएडा। ब्रिटिश महिला बनकर सेवानिवृत्त डीआईजी से करीब आठ लाख की ठगी में नाइजीरिया निवासी चिबूजो क्रिस्टन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी करीब 150 लोगों से इसी तरह लगभग 15 करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है। फिलहाल वह दिल्ली के संगम विहार में रह रहा था।
विज्ञापन

नोएडा साइबर अपराध थाना सेक्टर-36 की प्रभारी रीता यादव ने बताया कि यूपी पुलिस के डीआईजी पद से सेवानिवृत्त राम प्रताप सिंह ने 22 जून को मामला दर्ज कराया था। दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि जीनथ नाम की ब्रिटिश महिला ने फेसबुक पर उनसे दोस्ती की। दोनों में लगातार बातचीत होने लगी। कुछ दिनों बाद बाद कस्टम अधिकारी बनकर किसी ने उनसे बात की। उन्हें बताया गया कि जीनथ डेढ़ करोड़ रुपयों की ब्रिटिश करेंसी लेकर लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़ी गई है। उन्हें उपहार भेजने की बात कहकर विश्वास में लिया और जीएसटी क्लीयरेंस के नाम पर आठ लाख 17 हजार रुपये का भुगतान करने को कहा। उन्होंने भुगतान कर दिया। बाद में उन्हें पता चला कि उनके साथ ठगी हो गई है। गिरफ्तार किए गए नाइजीरियन के पास से पुलिस को एक लैपटॉप, 13 मोबाइल फोन, एक पासपोर्ट, जीएसटी, आरबीआई से संबंधित कुछ दस्तावेज और एक वाईफाई डोंगल मिला है।
विदेशी महिला बनकर करता था दोस्ती
पुलिस पूछताछ में चिबूजो क्रिस्टन ने बताया है कि वह विदेशी महिला बनकर पुरुषों से और विदेशी पुरुष बनकर महिलाओं से फेसबुक पर दोस्ती करता था। इसके बाद उन्हें महंगे गिफ्ट और विदेशी करेंसी भेजने के नाम पर एड्रेस ले लेता था। फिर फर्जी पार्सल स्लिप भेजकर भरोसे में लिया जाता है। इसके कुछ दिनों बाद भेजे जाने वाले गिफ्ट और करेंसी पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी और जीएसटी के नाम पर बैंक खातों में जमा कराया जाता है। पैसों अंतरराष्ट्रीय मनी ट्रांसफर सेे नाइजीरिया भेज देता था। वह अभी तक करीब 150 लोगों से 15 करोड़ तक की ठगी कर चुका है।
विज्ञापन

विदेश में नौकरी का झांसा देकर ठगी, तीन गिरफ्तार
नोएडा। विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को सेक्टर-20 पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दिल्ली के बदरपुर निवासी आलम व खजूरी निवासी आरिफ खान और थाना कसिया, जिला कुशीनगर निवासी मोहम्मद मुबारक अंसारी के रूप में हुई है।
26 अगस्त को देवरिया निवासी जयनारायण यादव ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोप लगाया था कि सेक्टर-27 में कार्यालय खोलकर कुछ लोगों ने विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी की है। आरोपियों ने पैसे और पासपोर्ट ले लिए, लेकिन न तो नौकरी लगवा रहे हैं और न ही पैसे वापस कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 102 पासपोर्ट, 16 हजार रुपये, फोन, सीपीयू, नेटवर्क कनेक्टर और दस फर्जी मुहरें व चार रजिस्टर बरामद किए हैं। इससे पहले आरोपी खजूरी दिल्ली में भी कार्यालय खोलकर लोगों को ठग चुके हैं। आरोपी कार्यालय बदल-बदलकर वारदात अंजाम देते हैं।
नोएडा। मिड-डे-मील का टेंडर दिलाने के नाम पर 20 लाख ठगने के आरोप में पुलिस ने क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद निवासी कुंवर विजयंत सिंह को शनिवार को गिरफ्तार किया है। 18 जून को सेक्टर-52 निवासी प्रिया गुप्ता ने आरोपी के खिलाफ केस कराया था। पीड़ित का कहना था कि टेंडर दिलाने के नाम पर फर्जी कागज तैयार कराकर आरोपी ने 20,01,680 रुपये ले लिए। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गाजियाबाद के सीएनजी पंप गिझौड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें