फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एनआईडीपी डेवलपर्स को मिला डाटा सेंटर में बिजली देने का अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:-सर, अगर लखनऊ से आए तो इस खबर को हटा दीजिएगा
विज्ञापन



हीरा नंदानी समूह का है डाटा सेंटर

एनआईडीपी डेवलपर्स को मिला डाटा सेंटर में बिजली देने का अधिकार

- उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने एनआईडीपी के पक्ष में सुनाया फैसला

- देश के सबसे बड़े डाटा सेंटर में होगी 250 मेगावाट बिजली की डिमांड
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेेस्ट के नॉलेज पार्क पांच में हीरानंदानी समूह के डाटा सेंटर में समूह की कंपनी एनआईडीपी डेवलपर्स बिजली आपूर्ति करेगी। उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने कंपनी को बिजली आपूर्ति करने का लाइसेंस दिया है। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड ने इस पर आपत्ति की थी, जिसे आयोग ने उसे खारिज कर दिया है। देश के सबसे बड़े डाटा सेंटर को करीब 250 मेगावाट बिजली की जरूरत है।
विज्ञापन


पिछले साल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका उदघाटन किया था। योट्टा कंपनी ने 5000 करोड़ के निवेश से 30 मेगावाट क्षमता का डाटा सेंटर तैयार किया है। ग्रेनो में बिजली आपूर्ति करने वाला एनपीसीएल फिलहाल डाटा सेंटर को बिजली आपूर्ति कर रहा है। कंपनी ने इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार करना शुरू कर दिया है, लेकिन इस बीच हीरानंदानी ग्रुप की कंपनी एनआईडीपी डेवलपर्स ने भी लाइसेंस का आवेदन कर दिया। कंपनी ने विद्युत नियामक आयोग से लाइसेंस मांगा। जिस पर एनपीसीएल ने आपत्ति दर्ज कराई थी, लेकिन अब आयोग ने एनआईडीपी डेवलपर्स को वितरण का लाइसेंस दे दिया है। जो केवल डाटा सेंटर के लिए ही होगा। एनपीसीएल के वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशन सारनाथ गांगुली ने बताया कि अभी आदेश नहीं मिला है। आदेश का अध्ययन करने के बाद वितरण के संबंध में बताया जाएगा। एनआईडीपी कंपनी ने आवेदन किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें