फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी कॉसमॉस सोसाइटी के फ्लैट में एनआईए ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर 3000 किलोग्राम ड्रग्स की बरामदगी मामले में मंगलवार सुबह आठ बजे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने सेक्टर-134 स्थित जेपी कॉसमॉस सोसाइटी के एक फ्लैट में जांच की। यहां छह घंटे की छानबीन के बाद टीम कुछ कागजात साथ ले गई। पिछले महीने राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने यहां छापा मारकर ड्रग्स केस में शामिल अफगानिस्तान के नागरिकों को गिरफ्तार किया था। अब इस मामले की जांच एनआईए की टीम कर रही है। टीम ने चार सुरक्षा गार्डों समेत सात लोगों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए। एनआईए ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी थी। मुंद्रा पोर्ट ड्रग्स मामले में डीआरआई ने सोसाइटी में दबिश देकर गिरफ्तारी के बाद फ्लैट को सील कर दिया था। यहां से टीम ने दो अफगान नागरिकों और एक उज्बेकिस्तान की महिला को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें