नोएडा (संवाद)। नोएडा हाईराइज फेडरेशन (एनएचआरएफ) के अध्यक्ष निखिल सिंघल ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान 100 से अधिक समर्थक भी कांग्रेस में शामिल हुए। उनके साथ पूर्व मंडल उपाध्यक्ष और ब्राह्मण समाज महासंघ के जिलाध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने भी कांग्रेस का हाथ थामा। । उन्होंने कहा कि लाखों फ्लैट खरीदार वर्षों से रजिस्ट्री के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कांग्रेस के मंच से वह इन समस्याओं को मजबूती से उठाने और नोएडा में संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।