नोएडा (संवाद)। सेक्टर-168 स्थित रॉयल क्रिकेट ग्राउंड पर रॉयल नेक्सस लीग का पहला मैच खेला गया। यह मैच रॉयल स्टार्स और नेक्सस क्रिकेट एंड इंटरटेनमेंट के बीच खेला गया। रॉयल स्टार्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। नेक्सस क्रिकेट एंड इंटरटेनमेंट ने 146 रन के लक्ष्य को तीन विकेट के नुकसान पर 13.5 ओवर में ही हासिल कर सात विकेट से मैच में जीत दर्ज की। नाबाद 63 रन बनाकर नितिन प्लेयर ऑफ द मैच बने।