फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नेक्स्ट जेन अर्थ प्रदर्शनी 31 अक्टूबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ओमेगा स्थित श्योराण इंटरनेशनल स्कूल में 31 अक्टूबर को नेक्स्ट जेन अर्थ प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास, नवाचार और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रति जागरूक करना है। प्रधानाध्यापिका शक्ति दासी, निदेशक सुशांत सिंह और प्रबंध निदेशक मेघना सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों को पृथ्वी के संरक्षण और बेहतर भविष्य के निर्माण का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सतत विकास के लिए प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग और पर्यावरण संरक्षण जरूरी है। मेघना सिंह ने कहा कि बच्चों को नवाचार और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए पृथ्वी को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी समझाना भी आवश्यक है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें