ग्रेटर नोएडा के सेक्टर जू दो में आरडब्ल्यूए के नव निर्वाचित पदाधिकारीयो के शपथ ग्रहण समारोह मे
फोटो
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर जू-2 में रविवार को नव-निर्वाचित आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्ष कैप्टन वीरेंद्र सिंह नागर, महासचिव मनोज कुमार राजपूत, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा व अन्य पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि विकास हित में प्राधिकरण से लेकर शासन तक के कार्यों में सहायता की जाएगी। इस मौके पर फेडरेशन के अध्यक्ष देवेन्द्र टाइगर, पूर्व महासचिव दीपक भाटी, सर्वेश राघव, राकेश गौर, सतीश पीलवान, रविन्द्र चौधरी आदि शामिल रहें। ब्यूरो