नूंह। जिले के नवनियुक्त उपायुक्त शक्ति सिंह ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। इसके बाद शक्ति सिंह ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण पर पूरी तरह से रोकथाम के साथ-साथ आमजन को सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। कोरोना संक्रमण पर जल्द अंकुश लगाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जाएगा। इसके अलावा आमजन से जुड़ी समस्याओं के तुरंत निदान के लिए प्रयासरत रहूंगा। जिले की अन्य समस्याओं के बारे फीडबैक लिया जाएगा।