फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: गर्ल्स हॉस्टल के पास झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची, आसपास मंडरा रहे थे कुत्ते

Tue, 20 Dec 2022 11:05 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

कड़ाके की सर्दी में एक नवजात बच्ची नॉलेज पार्क स्थित गर्ल्स हॉस्टल के पास झाड़ियों में पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कड़ाके की सर्दी में एक नवजात बच्ची नॉलेज पार्क स्थित गर्ल्स हॉस्टल के पास झाड़ियों में पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की देखरेख में बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए और अस्पताल आदि से संपर्क कर बच्ची के माता-पिता का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन


नॉलेज पार्क थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार को नईमुद्दीन नाम का व्यक्ति गुम हुए गधे की तलाश गर्ल्स हॉस्टल के पास झाड़ियों में कर रहा था। तभी उसने कपड़े में लिपटी नवजात बच्ची को देखा। उसके आसपास कुत्ते मंडरा रहे थे। नईमुद्दीन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अस्पताल में बच्ची को भर्ती कराया। सीडब्ल्यूसी की टीम भी अस्पताल पहुंच गई है। बच्ची की नाभी में किसी अस्पताल की क्लिप लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें