नोएडा। समाजवादी पार्टी का एक और कार्यालय शनिवार को सेक्टर-73 में खुला। सपा नेताओं ने यहां पर हवन-पूजा के साथ नए कार्यालय की शुरुआत की। महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने बताया कि 2027 के विधानसभा को चुनाव को देखते हुए एक और कार्यालय का शुरु किया गया है। इसका मकसद जनसंपर्क और सदस्यता बढ़ाने का है। इस मौके पर फ़क़ीर चंद नागर, नील चौधरी,सुधीर भाटी,बबलू चौहान,रामबीर यादव,मुकेश यादव,मोहित ,गौरव यादव,विनोद समेत अन्य नेता मौजूद रहे। ब्यूरो