फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सामूहिक हवन से नए सत्र का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा(संवाद)। सेक्टर 125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में दीक्षारंभ का आयोजन किया गया। जहां द्वितीय वर्ष से प्री फाइनल वर्ष के छात्रों के नये सत्र प्रारंभ होने पर जरूरी जानकारियां दी गईं। इसका शुभारंभ कुलपति डाॅ. बलविंदर शुक्ला, एमिटी ग्रुप के कुलपति डाॅ. गुरिंदर सिंह समेत छात्रों और संस्थानों के निदेशकों, शिक्षकों ने सामूहिक रूप से हवन किया। डाॅ. बलविंदर शुक्ला और एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डाॅ. अशोक कुमार चौहान ने कहा, हर नये कार्य का प्रारंभ ईश्वर के आशीर्वाद के साथ करना चाहिए, आपको सफलता अवश्य मिलेगी। इस मौके पर एमिटी के एडिशनल प्रो वाइस चांसलर डा संजीव बंसल, डाॅ. चंद्रदीप टंडन, डाॅ. एम के दत्त और डाॅ. एस के खत्री समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें