नोएडा (संवाद)। जिले में निजी वाहनों की मौजूदा यूपी-16 जीए पंजीकरण शृंखला पूरी होने के बाद 12 नवंबर से नई यूपी-16 जीबी सीरीज शुरू हो गई है। वाहन स्वामी फैंसी नंबरों के लिए 13 नवंबर से परिवहन विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकेंगे। सामान्य नंबरों की बुकिंग भी 12 नवंबर से शुरू हो गई है। दोपहिया वाहनों के लिए एक हजार रुपये और अन्य वाहनों के लिए पांच हजार रुपये शुल्क निर्धारित है।