फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लोटस सोसाइटी की नई आरडब्ल्यूए ने संभाला पदभार

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमीक्रॉन-3 स्थित लोटस सोसाइटी की नव नियुक्त आरडब्ल्यूए के साथ दादरी विधा
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर ओमिक्रॉन-3 स्थित लोटस सोसाइटी में आरडब्ल्यूए की नई कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि दादरी विधायक तेजपाल नागर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को प्रमाणपत्र देकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान ऊषा शर्मा, राजीव कुमार, सोमबीर सिंह, सीमा पंडिता काव और रविशंकर सिंह सहित 11 सदस्यों को प्रमाणपत्र दिए गए। विधायक ने कहा कि सोसाइटी के विकास और निवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने आरडब्ल्यूए में महिलाओं की भागीदारी को भी महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में नई और पुरानी आरडब्ल्यूए के सदस्य तथा चुनाव समिति के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सोसाइटी के सदस्यों ने विधायक का माला पहनाकर स्वागत किया और नई कार्यकारिणी की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें