नोएडा। फेज-2 औद्योगिक क्षेत्र के नंगला चरणदास गांव में बना नया विद्युत उपकेंद्र बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगा। इससे करीब एक दर्जन सेक्टर, गांव की बिजली सप्लाई बेहतर होगी। उपकेंद्र के शुभारंभ के मौके पर सांसद डॉ महेश शर्मा व विधायक पंकज सिंह मौजूद रहेंगे। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इस बिजलीघर को बनाने में 15 करोड़ 99 लाख रुपये की लागत आई है। अधिकारियों ने बताया कि इस बिजलीघर के जरिए सेक्टर-80, 81, फेज टू, नंगलाचरणदास, सलारपुर सहित अन्य उपकेंद्र के फीडरों में सप्लाई की जाएगी। अभी सेक्टर-115 उपकेंद्र से यहां बिजली सप्लाई होती है। इस वजह कई बार कटौती व लो वोल्टेज की समस्या रहती है। ब्यूरो