नोएडा। प्राधिकरण में तीन पदों पर नई तैनाती हुई है। यूपीसीडा से तबादले के बाद आए महाप्रबंधक (जीएम) अशोक कुमार अरोड़ा को सिविल व उद्यान विभाग की जिम्मेदारी मिली है। वर्क सर्कल-3 का प्रभारी फिर से वरिष्ठ प्रबंधक राज कमल सिंह को बनाया गया है। कुछ महीने पहले उनको इस सर्कल से हटाकर कार्मिक विभाग में अटैच किया गया था। वहीं एक्सप्रेसवे के एक टेंडर में गड़बड़ी सामने आने के बाद हटाए गए उप निदेशक उद्यान राजेंद्र सिंह को फिर वापस चार्ज दिया गया है। उनको उद्यान खंड-1 का उप निदेशक बनाया गया है। ब्यूरो