रबूपुरा (संवाद)। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति का गांव रौनीजा पर धरना 400वें दिन जारी रहा।मिर्जापुर गांव के किसानों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योराज का स्वागत किया। इस दौरान युवा जिला उपाध्यक्ष बृजेश भाटी, युवा जिला महासचिव अजीत भाटी, युवा जिला सचिव दुष्यंत शर्मा की नियुक्ति की गई। किसानों ने कहा कि जल्दी ही फैसला न लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान गिर्राज सिंह, जगत सिंह, पप्पू सिंह, रन्नू धर्मपाल, नित्तरपाल समेत विभिन्न लोग मौजूद रहे।