नोएडा। हल्के वाहनों की नई सीरीज यूपी 16 एफएच अगले हफ्ते जारी होगी। परिवहन विभाग के अनुसार सीरीज अगले हफ्ते बृहस्पतिवार तक जारी हो जाएगी। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक यूपी 16एफएफ सीरीज के नंबर बुक हो रहे हैं। इसमें लगभग छह हजार नंबर बुक हो चुके हैं। बाकी नंबर भी सात से आठ दिन में बुक हो जाएंगे। इसके बाद नई सीरीज जारी होगी। ब्यूरो