फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेनो लगेंगे नौ मीटर डिजाइनर नए पोल लगेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेनो लगेंगे नौ मीटर डिजाइनर नए पोल लगेंगे
विज्ञापन

खराब स्ट्रीट लाइटें हटाई जाएंगी, प्राधिकरण ने की तैयारी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहर में खराब और जर्जर हो चुके स्ट्रीट लाइट के पोल जल्द बदले जाएंगे। ग्रेनो प्राधिकरण ने इन पोलों को अब डिजाइनर बनाने की तैयारी की है। एक पोल से सड़क के दोनों तरफ रोशनी के लिए डबल पोल डिजाइन को चुना गया है। इस पहल से शहर की सड़कों पर रोशनी की व्यवस्था बेहतर होगी और सुरक्षा बढ़ेगी। प्राधिकरण ने खराब पोलों को चिह्नित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब नौ मीटर ऊंचे नए पोल खरीदने के लिए एक एजेंसी की तलाश की जा रही है। शहर के विभिन्न सेक्टरों और आवासीय क्षेत्रों के लोग लंबे समय से पोल बदलने की मांग कर रहे थे। लोगों का कहना था कि खराब पोलों के कारण रात में सुरक्षा संबंधी समस्याएं और हादसों का खतरा बना रहता है। प्राधिकरण जल्द ही खरीद प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा। जरूरत के अनुसार खराब पोलों को नए पोलों से बदला जाएगा। सर्वेक्षण में उन क्षेत्रों की पहचान की गई है जहां स्ट्रीट लाइट की कमी है। इन चिह्नित स्थानों पर नए पोल स्थापित किए जाएंगे। नए पोलों के साथ आधुनिक लाइटें भी लगाई जाएंगी। यह विस्तार शहर के प्रमुख मार्गों और आवासीय क्षेत्रों को रोशन करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें