लखनऊ। एअर इंडिया लखनऊ एयरपोर्ट से रियाद के लिए 26 अक्तूबर से नई उड़ान शुरू करने जा रही है। टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। ये उड़ान सप्ताह में तीन दिन रविवार, सोमवार व शुक्रवार को रहेगी जो लखनऊ से सुबह आठ बजे उड़ान भरकर ढाई घंटे बाद रियाद पहुंचेगी। वापसी में रियाद से सुबह 11:30 बजे उड़ान भरकर दोपहर 2 बजे अमौसी उतरेगी।