ग्रेटर नोएडा (संवाद)। उत्तर प्रदेश चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा का आयोजन डीएम पब्लिक स्कूल केशवपुरम में किया गया। बैठक में वर्ष 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इस दौरान एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का चुनाव भी हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुपम जैन ने वर्ष 2026-27 के कार्यक्रमों की घोषणा की। इसमें जून-जुलाई 2027 में ग्रैंडमास्टर टूर्नामेंट और पांच जून को चेस इन स्कूल कार्यक्रम शामिल हैं। बैठक में प्रदेश की शतरंज उपलब्धियों पर चर्चा की गई। अजय संतोष पधार ने इंटरनेशनल मास्टर की उपाधि हासिल की, जबकि शुभी गुप्ता ने राष्ट्रीय खिताब जीतने के साथ मार्च 2026 में उज्बेकिस्तान में तीसरा महिला इंटरनेशनल मास्टर नॉर्म प्राप्त किया। शतरंज को बढ़ावा देने के लिए तीन हजार से अधिक ग्रामीण स्कूलों में शतरंज बोर्ड और मैट वितरित किए जाएंगे। साथ ही प्रशिक्षकों की क्षमता बढ़ाने के लिए सेमिनार आयोजित होगा।