फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नई .... आरएसएस कार्यकर्ता के घर पहुंचे सीएम

Fri, 26 Sep 2025 03:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा

सार

करनाल के कालरम गांव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। लौटते समय वे बस्ताड़ा गांव में ग्रामीणों के साथ बैंच पर बैठे और योजनाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
1005 कालरम गांव में शोक संवेदना व्यक्त करते सीएम नायब सिंह सैनी ल मोहन लाल बड़ौली।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार की शाम को करनाल के कालरम गांव में पहुंचे। आनन फानन सुरक्षा के इंतजाम किए गए। यहां पहुंचकर उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख राजेश कुमार के बड़े भाई एवं खंड शारीरिक प्रमुख आशीष कुमार के पिता स्व.अनिल कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। मौके पर उनके साथ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली भी मौजूद रहे। यहां से लौटते समय मुख्यमंत्री बस्ताड़ा गांव में रुके और गाड़ी से उतरकर कुछ लोगों के पास बैंच पर जाकर बैठ गए। अचानक मुख्यमंत्री को आए देख लोग हैरान हो गए। मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों से योजनाओं की जानकारी ली। बजुर्गों ने उन्हें सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें