नोएडा। दादरी उपकेंद्र पर विद्युत निगम ने क्षमता वृद्धि करते हुए 30 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया है। बृहस्पतिवार को इसे आपूर्ति प्रणाली से जोड़कर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई। इससे लगभग 16 हजार उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलने की उम्मीद है। अधीक्षण अभियंता (तकनीकी) विवेक कुमार ने बताया कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए क्षमता विस्तार किया गया है। ब्यूरो