फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नेपाल मूल के मजदूर ने अपने मालिक पर किया घातक हमला, शिमला रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
धमांदरी पंचायत के जगोड़ा गांव में बहस के दौरान हुआ विवाद, आरोपी फरार
विज्ञापन


ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग उपमंडल की धमांदरी पंचायत के जगोड़ा गांव में शुक्रवार दोपहर एक नेपाली मजदूर ने अपने मालिक को हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना दोपहर करीब 12:00 बजे की बताई जा रही है। घायल की पहचान मुकेश पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी जगोड़ा (धमांदरी) के रूप में हुई है। घायल युवक को पहले सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया, जहां उपचाराधीन है। घायल के पिता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी नेपाल का खुवीर दागी 10 महीने से उनके यहां मजदूरी का काम कर रहा था। शुक्रवार को किसी बात को लेकर मुकेश और दागी के बीच बहस हो गई, जो झगड़े में बदल गई। इसी दौरान मजदूर ने किसी चीज से अचानक हमला कर दिया, जिससे बेटे को गंभीर चोट आई हैं। इसके बाद मजदूर मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच दो-तीन दिन से विवाद चल रहा था। इस कारण नेपाल मूल के आरोपी मजदूर ने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी मजदूर का कोई पंजीकरण स्थानीय पुलिस के पास दर्ज नहीं था। आरोपी की व्यक्ति की पत्नी सुरेंद्र सिंह के घर पर ही है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने गैर पंजीकृत मजदूरों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है। ठियोग के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि मामले के जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें