फोटो....
- कूड़ेदान होने के बावजूद जगह-जगह गंदगी, लावारिस कुत्तों के कारण फैलता है कूड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। सेक्टर 22-डी सोसाइटी में मेंटेनेंस व्यवस्था को लेकर निवासियों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। सोसाइटी में कूड़ेदान होने के बावजूद कई जगहों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। निवासियों का कहना है कि मेंटेनेंस शुल्क नियमित रूप से लेने के बावजूद भी सफाई व्यवस्था दिखाई नहीं देती। कूड़ेदानों के पास जमा कूड़े को लावारिस कुत्ते फैला देते हैं।
-
मेंटेनेंस शुल्क के बाद भी सोसाइटी में सफाई व्यवस्था खराब है। जिससे लोगों को परेशानी होती है। -दीपक शर्मा
कूड़े के ढेर और फैली गंदगी के कारण बदबू रहती है। इससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। -किशोर चंद
-
कई बार सोसाइटी प्रबंधन को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। -अतुल कुमार
-
सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए प्राधिकरण से मांग की गई है। -राकेश त्रिपाठी, अध्यक्ष, सेक्टर 22-डी सोसाइटी वेलफेयर एसोसिएशन