फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेंटेनेंस देने के बाद भी रखरखाव में बरती जा रही लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित विक्ट्री वन सेंट्रल सोसाइटी के निवासी सुविधाएं नहीं मिलने के कारण परेशान हैं। उनका आरोप है कि सोसाइटी में पार्किंग एरिया, एसटीपी सहित अन्य काम अधूरे पड़े हुए हैं। जिनको प्रबंधन पूरा नहीं करा रहा है। साथ ही लोगों ने प्राधिकरण से सोसाइटी का स्ट्रक्चरल ऑडिट करने की भी मांग की है। आरोप है कि हर महीने मेंटेनेंस देने के बाद भी रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही है। सभी निवासी परेशान हैं। प्रशांत ने बताया कि सोसाइटी में करीब 450 परिवार रहते हैं। जिन्हें मूलभूत सुविधाएं तक ठीक से नहीं मिल रही हैं। टॉवर की लॉबी का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है, स्ट्रक्चरल ऑडिट करने की जरूरत है। एसटीपी ठीक से कार्य नहीं करता है। रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी खराब पड़ा हुआ है। प्रबंधन के लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें