फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नीट उत्तीर्ण विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। राष्ट्रीय शिक्षण संस्थान संगठन ने शनिवार को कॉल हुबर स्कूल में संगोष्ठी आयोजित की। इसका उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं के विरोध प्रदर्शन से उपजे डर को दूर करना था। इस दौरान नीट उत्तीर्ण विद्यार्थियों ने अपने अनुभव भी साझा किए और विभिन्न विद्यालयों से आए छात्रों व शिक्षकों के साथ नीट, जेईई समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की। संगठन के पदाधिकारी पायलट राकेश त्यागी ने जेन जी पीढ़ी के प्रति नकारात्मक सोच न बनाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि यह पीढ़ी विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगी। संगठन से उत्तर प्रदेश के करीब 2200 स्कूल जुड़े हैं, जहां लाखों विद्यार्थी पढ़ते हैं। संगठन आने वाले दिनों में ऐसी संगोष्ठियां हर शहर में करने जा रहा है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या स्मिता मिश्रा, अध्यक्ष शरद त्रिवेदी और निदेशक नवीन त्यागी सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें