नोएडा (संवाद)। सेक्टर-75 स्थित मैक्सब्लिस व्हाइट हाउस सोसाइटी में रविवार को अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (एओए) का चुनाव संपन्न हुआ है। लंबे समय से चल रहे चुनावी विवाद के बाद हुए मतदान में नीरा अग्रवाल ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। डिप्टी रजिस्ट्रार की ओर से नियुक्त चुनाव अधिकारी की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई गई। चुनाव में विभिन्न पदों के लिए कुल 19 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की। परिणाम घोषित होने पर नीरा अग्रवाल को अध्यक्ष चुना गया। वहीं, अमित कुमार सिंह उपाध्यक्ष, अमिताभ रश्मि सचिव और जितेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।