नोएडा (संवाद)। अयोध्या में आयोजित सीनियर यूपी स्टेट बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट में जिले के नीर नेहवाल ने प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने तकनीकी दक्षता, संयम और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। नीर ने इससे पहले भी कई खिताब अपने नाम किए हैं, जिसमें यूपी स्टेट जूनियर और सीनियर चैंपियनशिप 2024 शामिल है। वह रोजाना नोएडा स्टेडियम में कोच आनंद खरे के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेते हैं। कोच के अनुसार नीर मेहनती, अनुशासित और समर्पित खिलाड़ी हैं।