नोएडा। सेक्टर-147 में निर्माणाधीन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पास विज्ञापन बोर्ड लगाने के लिए नीम का पेड़ काटने के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई की है। राम-ईश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट ने अपनी संस्था के विज्ञापन बोर्ड के प्रदर्शन के लिए पेड़ को जड़ से करीब तीन फीट ऊपर से कटवा दिया था। मामले में संस्थान ने लिखित बयान देकर अपना अपराध स्वीकार किया और छह हजार रुपये जुर्माना जमा कराया। वन विभाग के अनुसार, नौ अगस्त 2026 को पेड़ काटे जाने की शिकायत मिली थी। इसकी जांच वन दरोगा शनि गौतम ने की। जांच में सामने आया कि संस्थान की ओर से विज्ञापन बोर्ड लगाने के लिए नीम का पेड़ कटवाया गया था।मामले में विभागीय कार्रवाई शुरू की गई। दादरी रेंज ने आरोपी को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया। आरोपी ने लिखित बयान में अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उन पर 6 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। ब्यूरो