नोएडा (संवाद) । सेक्टर-150 में आनन्द मार्ग प्रचारक संघ ने बृहस्पतिवार को को नीलकंठ दिवस श्रद्धा एवं सेवा भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान परिसर में कीर्तन, सामूहिक साधना और स्वाध्याय कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान आसपास की बस्तियों में करीब 200 जरूरतमंद लोगों को भोजन व मिठाइयां बांटी गईं। संघ के प्रवक्ता प्रवीर कुमार ने बताया कि देश-विदेश में सेवा कार्य कर रही है। नोएडा इकाई द्वारा 80 बच्चों को निशुल्क शिक्षा भी दी जा रही है। कार्यक्रम में कई सदस्य उपस्थित रहे।