ग्रेटर नोएडा। जिला न्यायालय की एक अदालत ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में दोषी को 5 माह की सजा सुनाई है। आरोपी पश्चिम बंगाल जिला कूचा बिहार के गुसानीमारी गांव निवासी सद्दाम हुसैन को अदालत ने सुनवाई के बाद दोषी करार दिया। दोषी पर 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्मान न देने पर दोषी को 15 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ दोषी को गिरफ्तार किया था।