नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने शनिवार को एनडीसीसी कन्वेंशन सेंटर में सुविधा शिविर लगाया। इस पहल का उद्देश्य एनडीएमसी क्षेत्र के निवासियों और सेवा उपयोगकर्ताओं के साथ-साथ एनडीएमसी के सेवानिवृत्त या सेवारत कर्मचारियों की शिकायतों के निवारण, सूचना प्राप्त करने व सुविधा सेवाओं का लाभ उठाने के लिए एक एकल-खिड़की मंच प्रदान करना है। इस दौरान विभिन्न विभागों के एनडीएमसी अधिकारियों की तरफ से औपचारिक रूप से 45 जन शिकायतों को दर्ज किया गया। इनमें कार्मिक, सिविल इंजीनियरिंग, बागवानी, जन स्वास्थ्य, प्रवर्तन, वाणिज्यिक, कराधान और संपदा प्रबंधन आदि से संबंधित मामले शामिल थे। ब्यूरो