नोएडा। आयकर विभाग की बिल्डरों की वाणिज्यिक परियोजनाओं को लेकर जांच तीसरे दिन भी जारी है। पांच ठिकानों पर शुक्रवार को भी आयकर विभाग की टीमें जांच पड़ताल में जुटी रहीं। वाणिज्यिक परियोजनाओं में शोरूम, दुकानों को खरीदने वालों के पास धनराशि कहां से आई इसकी पड़ताल हो रही है। बिल्डर के रिकाॅर्ड में जिन संपत्तियों की बिक्री दिखा दी गई है उनकी धनराशि कौन से खातों से और कितनी आई है इसका मिलान भी हो रहा है। आयकर की यह जांच काली कमाई खपाए जाने और कर चोरी दोनों इनपुट पर चल रही है। यही नहीं इस कार्रवाई के तार बांदा में खनन कारोबारी के ठिकानों से भी जुड़ रहे हैं। आयकर विभाग की टीमें ग्रेनो वेस्ट स्थित एक वाणिज्यिक परियोजना में गहनता से पड़ताल कर रही हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक कर चोरी के प्रकरण सामने आए हैं, कर चोरी कितने करोड़ की है इसका आकलन शेष है। ब्यूरो
-
योगेश तिवारी