फोटो
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध बालक इंटर कॉलेज में आयोजित एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-140) का सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। मेजर जनरल गौरव गौतम ने दस दिवसीय शिविर की गतिविधियों का जायजा लिया और कैडेट्स को कठिन परिस्थितियों में संयम बनाए रखने तथा निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में गाजियाबाद ग्रुप को फॉलो एरिया और ड्रिल में प्रथम स्थान पर ओवरऑल ट्रॉफी मिली। वहीं, अलीगढ़ ग्रुप ने सांस्कृतिक प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। सर्वश्रेष्ठ कैडेट्स को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर ब्रिगेडियर अजीत सिंह और कर्नल विकास शर्मा मौजूद रहे। ब्यूरो