ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज में मंगलवार को एनसीसी कैडेट्स के लिए साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी देकर उनसे बचाव के उपाय बताए गए। पुलिस ने युवाओं से डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करते समय सतर्कता बरतने और साइबर सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। साइबर पुलिस टीम ने ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, ऑनलाइन गेमिंग और यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) से जुड़ी धोखाधड़ी के बारे में विस्तार से बताया। अपराधी डर और लालच देकर लोगों की निजी एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी हासिल करते हैं। किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम पिन, पासवर्ड या बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। ब्यूरो