नोएडा। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की ओर से उन्हें पश्चिम उत्तर प्रदेश का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर आभार व्यक्त किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है, जहां कार्यकर्ता ही सबसे बड़ी पूंजी हैं। पार्टी ने हमेशा जमीन से जुड़े, समर्पित और संघर्षशील कार्यकर्ताओं को सम्मान और जिम्मेदारी देने का काम किया है। नवाब सिंह नागर की नियुक्ति से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व के इस निर्णय का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि नवाब सिंह नागर के नेतृत्व में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन और अधिक सशक्त और गतिशील बनेगा। ब्यूरो