फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नौसेनाध्यक्ष ने जिले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
नौसेनाध्यक्ष ने जिले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

सेक्टर-37 स्थित शहीद स्मारक में 22वें पुष्पांजलि का आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-37 स्थित शहीद स्मारक संस्था ने सोमवार को 22वें पुष्पांजलि और आमसभा का आयोजन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर. हरि कुमार ने शहीद स्मारक में जिले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को याद किया। समारोह में तीनों सेनाओं के गार्ड मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने शहीदों के परिवारों के साथ बातचीत भी की।
‘स्मारिका 2023’ का विमोचन करने के बाद मुख्य अतिथि ने संस्था को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां उपस्थित होकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। ऐसे स्मारक पूरे देश में बनने चाहिए। इसके बाद मेजर जनरल एच सिंह, एडीजी ईएमई और एवीएम आरएस सिंह, वीएसएम, एसीएएस (पी एंड डी) के अलावा सेना और वायु सेना की ओर से ओर से कमोडोर सतीश शेनई, कमांडिंग ऑफिसर, आईएनएस इंडिया ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

21 वीर शहीदों के परिजन डॉ. निहाल नकवी, सविता सिंह, राजना मेहरा, उमा नौरियाल, फ्लाइट लेफ्टिनेंट जेपी शर्मा, विजेंद्र थापर, कर्नल जेआर त्रिखा, डॉ. मंजरी तिवारी, कमला शर्मा, कर्नल एमपी छिब्बर, सतेंद्र गुर्जर, करतार सिंह, रविंदर, महेश चंद, गजेंद्र भाटी, सोनू भाटी, चाहत राम भाटी, अर्जुन सिंह, गजराज भाटी, कृष्ण कुमार और सरोज कुमारी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अज्ञात सैनिकों के लिए ब्रिगेडियर सुशील कुमार सिक्का, संस्था के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल जीएल बख्शी, डीसीपी नोएडा हरीश चंदर, कर्नल के कत्याल, जिला सैनिक बोर्ड ब्रिगेडियर अशोक हक, लेफ्टिनेंट कर्नल सीके शर्मा सहित विभिन्न आईएएस, आईपीएस अधिकारियों, रक्षा कर्मियों, पूर्व सैनिकों, स्कूल प्राचार्या व छात्राओं और आम लोगों ने पुष्पांजलि दी। कमांडर नरिंदर महाजन ने बताया कि 13 अप्रैल को यहां कैडल लाइट समारोह होगा।
विज्ञापन

-
लेफ्टिनेंट जनरल जीएल बख्शी (अवकाशप्राप्त) बने अध्यक्ष
आम सभा की बैठक में संस्था की नई कार्यकारी समिति चुनने के साथ ही अगले वर्ष के लिए बैलेंस शीट और बजट पारित किया गया। लेफ्टिनेंट जनरल जीएल बख्शी (अवकाशप्राप्त) पीवीएसएम लगातार दसवीं बार संस्था के अध्यक्ष चुने गए। साथ ही अन्य 13 सदस्यों का चुनाव भी सर्वसम्मति से हुआ। लेफ्टिनेंट जनरल एसके सिंह कार्यकारी निदेशक ने बताया कि संस्था ने सभी कार्यों को पूरा किया है। अध्यक्ष ने निवर्तमान सदस्यों को उनके प्रशंसनीय योगदान और संस्था के प्रति समर्पण के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण, पुलिस, नागरिक प्रशासन अरुण विहार और जलवायु विहार संस्था और आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रमुख को भी उनकी सहायता के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें