फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र महोत्सव : मंदिरों में मां के दूसरे स्वरूप का श्रृंगार कर की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र महोत्सव : मंदिरों में मां के दूसरे स्वरूप का श्रृंगार कर की पूजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नवरात्र महोत्सव में श्रद्धालुओं ने बृहस्पतिवार को मां भगवती के दूसरे स्वरूप की पूजा-अर्चना की। प्राचीन बद्रीभगत झंडेवालान मंदिर में सुबह चार बजे से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। कालकाजी मंदिर में मां भगवती काली का अभिषेक किया गया और विशेष पूजा अर्चना की गई।
छतरपुर स्थित श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में मां के दूसरे स्वरूप की विशेष पूजा अर्चना की गई। यहां भक्ति संगीत, रामायण पाठ, वीणा वादन का भी आयोजन हुआ। पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार गुफा वाले मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवती की पूजा अर्चना की। बाहरी रिंग रोड स्थित काली देवी मंदिर, हरीनगर स्थित संतोषी मां मंदिर में मां की पूजा अर्चना की गई। उधर असोला फतेहपुर बेरी स्थित श्री सिद्ध शक्तिपीठ शनिधाम में सैकड़ों दंपतियों ने कंचन क्रांति व अर्धचंद्र सुशोभित 10 विशाल भुजाओं वाली भगवती की आराधना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

सती मोह और शिव विवाह प्रसंग का हुआ मंच
नई दिल्ली। रामलीला मैदान में चल रही भगवान श्रीराम के जन्म से पूर्व की लीला में बृहस्पतिवार को सती मोह एवं शिव विवाह प्रसंग का मंचन किया गया। लीला में सती के भगवान के व्यक्तित्व पर संदेह करने और भगवान शिव के द्वारा उनका परित्याग करने का मंचन हुआ। इसके बाद सती के दूसरे जन्म की लीला हुई जिनमें सती ने पार्वती के रूप में जन्म लिया और तप के माध्यम से भगवान शिव को प्रसन्न किया। तत्पश्चात भगवान शिव एवं पार्वती विवाह की लीला की गई। मंदिर के महंत श्रीरामकृष्ण दास महात्यागी महाराज ने बताया कि लीला का मंचन श्री राम जन्म महोत्सव लीला समिति की ओर से कराया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें