दादरी (संवाद)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. दिनेश ने कहा कि राष्ट्रवाद केवल विचार नहीं बल्कि आचरण है। हर नागरिक को इसे अपने जीवन में उतरना होगा। वे जीटी रोड स्थित मिहिर भोज इंटर कॉलेज में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में 11 कुंडीय हवन भी किया गया। इस मौके पर स्वामी प्रोधानंद गिरि महाराज, नगर पालिका परिषद चेयरमैन गीता पंडित, वेद प्रकाश गुप्ता, ओमवीर आर्य, दीपक नागर, रमेश बंसल आदि मौजूद रहे।