फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेल में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, डीआईजी ने दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


जेल में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, डीआईजी ने दिलाई शपथ

ग्रेटर नोएडा। लुक्सर स्थित जेल में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन हुआ। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) कारागार सुभाष चन्द्र शाक्य ने जेल अधिकारियों, कर्मचारियों और बंदियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 65 बंदियों सहित कारागार के कर्मियों ने हिस्सा लिया। डीआईजी सुभाष चन्द्र शाक्य ने सबसे पहले द्वितीय चक्र में स्थित पाकशाला का निरीक्षण करते हुए भोजन की गुणवत्ता की जांच की। कारागार चिकित्सालय में भर्ती बंदियों से उनकी स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कारागार नियंत्रण कक्ष को भी देखा। सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की जांच की। जिला जेल अधीक्षक बृजेश कुमार, जेलर संजय कुमार शाही, राजेश कुमार मौर्य, सुरजीत सिंह, उपकारापाल कमलकांत, अनुज कुमार, अनूप कुमार, ज्ञानलता पाल एवं मनोरमा सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें