ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में कानूनी शिक्षा में बदलाव व समकालीन चुनौतियों का समाधान और भविष्य के अवसर विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई। संस्थान की निदेशक प्रो. डॉ. नमिता सिंह मलिक ने बताया कि कार्यक्रम में वक्ताओं ने कानूनी शिक्षा को समयानुकूल बनाने पर अपने विचार साझा किए। मुख्य वक्ता एचपीएनएलयू के पूर्व कुलपति प्रो. डॉ. एससी रैना ने साइबर सुरक्षा, फोरेंसिक लॉ जैसे समसामयिक विषयों को पाठ्यक्रम में शामिल करने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं प्रो. डॉ. एम. अफजल वानी, एलपीएआई के कानूनी सलाहकार आरबी शर्मा, प्रो. डॉ. नुज़हत परवीन खान, जूही अरोड़ा ने भी एआई के युग में कानूनी नवाचार पर प्रकाश डाला।