ग्रेटर नोएडा (संवाद)। एक निजी होटल में रविवार को “राष्ट्र निष्ठा चौपाल” का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्ध जन एकत्र होकर समाज और राष्ट्र से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। मुख्य अतिथि जगद्गुरु स्वामी वीपी सिंह ने आध्यात्मिक मूल्यों के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन पर जोर दिया। फिल्म अभिनेत्री पूनम ढिल्लों, इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स एंड क्राइम कंट्रोल काउंसिल के इंटरनेशनल चेयरमैन जयशंकर राय, राजू मेहरा और अधिवक्ता आर वी मेहता भी मौजूद रहे।