फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आज लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय और तहसील न्यायालयों में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव (पूर्णकालिक) शिवानी रावत ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। लोक अदालत में विशेष रूप से आपराधिक शमनीय वाद, पारिवारिक विवाद, मोटरयान दुर्घटना अधिनियम से जुड़े मामले, बिजली एवं पानी से संबंधित विवाद, धारा 138 एनआई एक्ट के मामले, भू-राजस्व वाद, सेवा संबंधी प्रकरण तथा प्री-लिटीगेशन मामलों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा ऐसे अन्य विवाद भी लोक अदालत में सुने जाएंगे, जिनका समाधान दोनों पक्षों की सहमति और पारस्परिक सद्भावना से संभव हो सके। लोक अदालत में मामलों का निस्तारण होने से पक्षकारों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलेगी और समय व धन दोनों की बचत होगी। प्राधिकरण की ओर से अधिक से अधिक लोगों से राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की गई है। प्राधिकरण की ओर से इस बार 9 लाख से अधिक वाद के निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें