फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिले में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में बुधवार को जिला न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें तैयारियों की समीक्षा की गई। न्यायाधीश ने अधिक से अधिक वादों के निस्तारण और पक्षकारों को समयपूर्व सूचित करने के निर्देश दिए। लोक अदालत में मोटर दुर्घटना, वैवाहिक, दीवानी, विद्युत अधिनियम और बैंक ऋण जैसे विभिन्न मामलों का आपसी सुलह-समझौते से निपटारा होगा। न्यायिक अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई और व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में कई न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें