फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिले में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय परिसर में बृहस्पतिवार को बैठक हुई। जिला न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव ने अधिकारियों को अधिकतम वादों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए तैयारी सुनिश्चित करने को कहा। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद मुख्यालय स्थित दीवानी न्यायालय सहित सभी तहसील न्यायालयों में किया जाएगा। इसमें दीवानी वाद, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, दाखिल-खारिज व भूमि पट्टा संबंधी प्रकरण, श्रम विवाद, शमनीय फौजदारी वाद, बैंक ऋण मामले, राजस्व व वन भूमि प्रकरण, भूमि अर्जन वाद तथा मोटर वाहन दुर्घटना मुआवजा दावों सहित विभिन्न मामलों का आपसी सुलह-सहमति के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें