फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जीबीयू को राष्ट्रीय भू-स्थानिक पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय को नेशनल जियोस्पेशियल अवॉर्ड्स 2026 के तहत बेस्ट यूनिवर्सिटी नेशनल (ज्यूरी) अवॉर्ड के लिए चुना गया है। वहीं, विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव प्रो. चंदर कुमार सिंह को नेशनल जियोस्पेशियल फैकल्टी फेलो अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। विश्वविद्यालय को यह सम्मान भू-स्थानिक विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में शैक्षणिक योगदान, शोध, कौशल विकास और जन-जागरूकता के प्रयासों के लिए दिया जाएगा। प्रो. चंदर कुमार सिंह लगातार पांचवें वर्ष स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्सेवियर की दुनिया के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल हुए हैं। पर्यावरण अभियांत्रिकी के क्षेत्र में उन्हें 931वीं रैंक मिली है। इस उपलब्धि के बाद जीबीयू उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में भू-स्थानिक शिक्षा के विस्तार के लिए नोडल केंद्र के रूप में काम करने की योजना बना रहा है। साथ ही 2027 से जियोस्पेशियल डेटा साइंस में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें