राष्ट्र रक्षा प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य : स्वामी सत्यवृतानंद
ग्रेटर नोएडा संवाद। आर्य समाज मंदिर सूरजपुर में चल रहे 64वें वार्षिक सम्मेलन का तीसरे दिन समापन हुआ। यज्ञ के बाद राष्ट्र रक्षा सम्मेलन किया गया। वक्ताओं ने राष्ट्र रक्षा के लिए युवाओं का मार्गदर्शन किया। स्वामी सत्यवृतानंद ने कहा कि वेद राष्ट्र रक्षा के बारे में पूरी व्याख्या करते हैं। पहले स्वयं स्वास्थ्य बनकर शक्तिशाली बनो तभी राष्ट्र शक्तिशाली बनेगा। युवा पीढ़ी को स्वयं को राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित करना होगा। राष्ट्र रक्षा प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य है। जब राष्ट्र उन्नति करेगा, तभी प्रत्येक देशवासी की उन्नति होगी। दादरी के पूर्व विधायक नवाब सिंह नागर ने कहा कि हमारे युवाओं को धर्म और देश की संस्कृति के लिए जागरूक होना होगा। इस अवसर पर मूलचंद्र शर्मा, धर्मवीर आर्य, भूदेव शर्मा, देवदत्त शर्मा, महेंद्र आर्य व अन्य मौजूद रहे।